अवैध मिट्टी खनन पर सीज किए गए ट्रैक्टर और जेसीबी

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

फूलपुर। फूलपुर क्षेत्र में रात में हो रही मिट्टी खनन को लेकर तहसील प्रशासन सख्त

अवैध मिट्टी खनन पर सीज किए गए ट्रैक्टर और जेसीबी

फूलपुर क्षेत्र में रात में हो रही मिट्टी खनन को लेकर तहसील प्रशासन सख्त हो गया है। उसके द्वारा रात में खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर व जेसीबी सीज कराई गई है। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत सौरहा और मिश्रापुर गांव में रात के समय अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने की शिकायतें एसडीएम फूलपुर को लगातार मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद नायब तहसीलदार राकेश यादव व रविन्द्र रावत के नेतृत्व में सोमवार तड़के करीब दो बजे राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने उक्त गावों सौंरहा और मिश्रापुर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके पर अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन तथा दो ट्रैक्टर पकड़े गए।

टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया और उन्हें थाने भेज दिया। मामले में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। एसडीएम फूलपुर अविनाश यादव ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।