अपना दल की बैठक में कार्यकर्ताओं को दी गई हिदायत

Mar 02, 2026 04:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

Gangapar News - घूरपूर। रविवार को घूरपुर अपना दल (कमेरावादी) की जिला कमेटी तथा करछना व बारा विधानसभा

अपना दल की बैठक में कार्यकर्ताओं को दी गई हिदायत

रविवार को घूरपुर अपना दल (कमेरावादी) की जिला कमेटी तथा करछना व बारा विधानसभा कमेटियों की संयुक्त समीक्षा बैठक पदाधिकारियों के सख्त संदेशों के बीच संपन्न हुई। बैठक का केंद्र बिंदु संगठन की जमीनी मजबूती, बूथ स्तर तक गठन और मिशन 2027 की ठोस रणनीति रही। समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामसजीवन निर्मल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केवल कागजी गठन या रजिस्टर में नाम दर्ज करना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने सेक्टर से बूथ स्तर तक के वास्तविक गठन की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर अगली प्रदेश बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया।

विधायक प्रतिनिधि सिराथू एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश पटेल ने कहा कि अब केवल नारों और जुमलेबाजी से काम नहीं चलेगा। बैठक में विधायक प्रतिनिधि कमलेश पटेल, मंडल सचिव डॉ. रामसागर, जिलाध्यक्ष रमेश पटेल एडवोकेट, युवा मंच जिलाध्यक्ष अभय पटेल, महिला मंच अध्यक्ष दुर्वेश पटेल, प्रेमचंद पटेल, बृजेश पटेल, रामबाबू पटेल, शिवबहादुर, ओम जी आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।