एक वर्ष बाद बिजली के प्रकाश से रोशन हुआ सहसों-फाफामऊ मार्ग
Gangapar News - सहसों। सहसों फाफामऊ मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगने के बाद भी अंधेरा छाया हुआ था।
सहसों फाफामऊ मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगने के बाद भी अंधेरा छाया हुआ था। करीब एक वर्ष होने के बाद भी इस मार्ग पर लगी लाइटे जल नही रही थी। मार्ग पर अंधेरा होने के कारण आम जनमानस में नाराजगी व्याप्त थी। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने शुक्रवार 14 नवंबर को बोले प्रयागराज के तहत महाकुंभ के एक वर्ष बाद अब माघ मेला की तैयारियां शुरू लेकिन नहीं जली स्ट्रीट लाइटें शीर्षक से समाचार छपने के बाद बिजली विभाग व लोक निर्माण विभाग दोनों हरकत में आ गए। दोनों विभाग के संयुक्त प्रयास से स्ट्रीट लाइटों को जलाने का प्रयास शुरू हो गया।
जगह ट्रांसफार्मर लगाए गए। जहां पर तार व लाइट खराब हो गया था। उनका मरम्मत करके उसे ठीक किया गया। दोनों विभागों द्वारा तेजी के साथ काम करने का नतीजा याह निकला कि रोड पर लगी सभी स्ट्रीट लाइटे जगमग करने लगी। लोगों को रात के समय अंधेरे में आवागमन करने में जो दिक्कते हो रही थी। वह दूर हो गया। सुबह और शाम स्थानीय लोग सड़कों पर पैदल टहलना शुरू कर दिए है। ग्राम प्रधान पुरुषोत्तमपुर उर्फ गारापुर द्वारिका मौर्य ने बताया कि महाकुंभ मेला को बीते हुए एक वर्ष बीत गए। अब जाकर माघ मेला के समय सहसों फाफामऊ मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइट जल गई है। हिन्दुस्तान के प्रयासों की सराहना करनी पड़ेगी कि इनके प्रयास से यह मार्ग एक वर्ष बाद रोशन हो गया। नीबी के गामा पांडेय ने कहा कि जब से इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट जलना शुरू हो गया है। तब से यहां का नजारा ही बदल गया है। गारापुर के जिलेदार सिंह ने कहा प्रदेश सरकार की यह बहुत अच्छी योजना रही है। सड़कों पर लाइट नहीं होने से दुर्घटनाएं बहुत होती थी। लाइट लग जाने के कारण इस समस्या का निदान हो गया। सिताऊ का पूरा के वीरेंद्र कुमार दुबे ने कहा पहले सड़कों पर शाम के बाद चलने में काफी दिक्कत होती थी। अब सड़के जगमग हो गई हैं। इसे देखकर ऐसा लगता है कि अब शहर में चल रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




