Gangapar News: छुट्टा पशुओं के आतंक के बीच गोशाला बंद करने की कवायद
Gangapar News: सैदाबाद में तीन गोआश्रय स्थलों में 223 गोवंश, गुलचपा की गौशाला में सबसे कम संख्या के चलते बंद करने की तैयारी। सैदाबाद। क्षेत्र में छुट्टा गोवंश किसा
Gangapar News: क्षेत्र में छुट्टा गोवंश किसानों के लिए लगातार परेशानी का कारण बने हुए हैं। खेतों में झुंड के रूप में पहुंच रहे छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रशासन की ओर से कम संख्या वाले गोआश्रय स्थलों को बंद करने की कवायद शुरू होने से ग्रामीणों में सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्र के गुलचपा गांव स्थित गोआश्रय स्थल को जल्द ही बंद किए जाने की चर्चा है। सैदाबाद क्षेत्र में छुट्टा गोवंशों को रखने के लिए गुलचपा, भेस्की और हैबतपुर में गोआश्रय स्थल बनाए गए हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार हैबतपुर गोआश्रय स्थल में 87, भेस्की में 76 और गुलचपा में करीब 60 गोवंश रखे गए हैं।
बताया जा रहा है कि कम संख्या के चलते गुलचपा स्थित गोआश्रय स्थल को बंद करने की प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में छुट्टा गोवंश मौजूद हैं। इसके बावजूद गोआश्रय स्थलों की क्षमता का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। आरोप है कि संबंधित विभाग की लापरवाही और कुप्रबंधन के चलते बड़ी संख्या में छुट्टा पशुओं को गोआश्रय स्थलों तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। इससे समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। खेती बचाना किसानों के लिए चुनौतीक्षेत्र के गांवों में छुट्टा पशुओं के झुंड खेतों में पहुंचकर खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसान रात-रातभर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। कई स्थानों पर पशु सड़कों, बाजारों और घरों के आसपास भी घूमते दिखाई देते हैं। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।


