दुर्घटना का कारण बन रहे आवारा मवेशी
Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - उरुवा, हिन्दुस्तान।प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर आवारा मवेशी दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। हाईवे के उरुवा, कोटहा, लखनपुर में आवारा मवेशियों का झुंड कब

प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर आवारा मवेशी दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। हाईवे के उरुवा, कोटहा, लखनपुर में आवारा मवेशियों का झुंड कब्जा जमाए हुए हैं। आवारा मवेशियों के कारण हाईवे से गुजर रहे राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। दुर्घटनाओं के कारण कई अपनी जान तक गंवा चुके हैं। लेकिन आवारा मवेशियों को व्यवस्थित नहीं किया जा सका है। उरुवा के पंकज पांडे तथा कोटहा के विमल पांडे आदि ने बताया कि दिन, दुपहरी, रात इन आवारा मवेशियों का सड़क पर कब्जा बना रहता है, जिसके चलते आए दिन राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें:बांका: मवेशी को बचाने में बाइक सवार जख्मी
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


