
विधायक व पूर्व सांसद के हस्तक्षेप से स्टेडियम नाप का विवाद सुलझा
Gangapar News - शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्टेडियम की जमीन को लेकर चल रहा विवाद रविवार को विधायक बारा
स्टेडियम की जमीन को लेकर चल रहा विवाद रविवार को विधायक बारा एवं पूर्व सांसद के हस्तक्षेप से लगभग सुलझ गया है। इसके बाद स्टेडियम निर्माण की अड़चनें खत्म हो गई है। शनिवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्टेडियम की भूमि की नाप-जोख करने पहुंची राजस्व टीम और बगल के काश्तकारों में विवाद हो गया था। नगर के किसान अपनी जमीन को स्टेडियम की परिधि के भीतर बता रहे थे। गोपाल दास गुप्ता सहित अन्य के विरोध से स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व सांसद केशरी देबी पटेल ने काश्तकारों, युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं अन्य संबंधित पक्षों के साथ बैठक कर आपसी सहमति बनवाई।
बैठक में जमीन को दूसरी ओर शिफ्ट करने पर सहमति बनी, जिससे विवाद का समाधान निकल सका।रविवार को जमीन स्थानांतरण की प्रक्रिया के दौरान कुछ व्यापारियों ने पुनः आपत्ति जताते हुए विरोध किया, जिसकी सूचना मिलने पर विधायक बारा डॉ. वाचस्पति मौके पर पहुंचे। विधायक ने सभी पक्षों के साथ बैठकर बातचीत की और स्पष्ट किया कि स्टेडियम का निर्माण निर्धारित स्थल पर ही होगा, जबकि शेष आवश्यक कार्यों के लिए आपसी सहमति से जमीन को दूसरी छोर पर शिफ्ट किया जाएगा। सभी पक्षों की सहमति से विवाद सुलझा लिया गया है और अब स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शीघ्र ही स्टेडियम निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।इसके लिए शासन द्वारा एक करोड रुपए स्वीकृत भी हुआ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




