बौद्धिक प्रतिभा उत्सव में आरती व खुशी अव्वल
Gangapar News - फूलपुर के परासिनपुर महिला महाविद्यालय में ज्ञान, भाषा व विचारों का प्रभावशाली आयोजन

फूलपुर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय, परासिनपुर में सोमवार को शैक्षणिक और साहित्यिक वातावरण से ओतप्रोत आयोजन देखने को मिला। अंग्रेजी विभाग की विभागीय परिषद द्वारा साइबर सिक्योरिटी, ए शील्ड टू द डिजिटल वर्ल्ड विषय पर परिषदीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने डिजिटल युग की चुनौतियों और सुरक्षा की आवश्यकता पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। भाषण प्रतियोगिता में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की आरती प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त कर निर्णायकों को प्रभावित किया। मंतशा परवीन को द्वितीय तथा जैनब फातिमा को तृतीय स्थान मिला। प्रतिभागियों की तार्किक दृष्टि, विषय- बोध और अभिव्यक्ति की स्पष्टता सराहनीय रही। इसी क्रम में संस्कृत विभागीय परिषद के अंतर्गत संस्कृत शब्द-लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें खुशी मौर्या ने प्रथम, बबिता यादव ने द्वितीय तथा शान्ती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता ने संस्कृत भाषा के प्रति छात्राओं की रुचि और दक्षता को उजागर किया। भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. विजय प्रकाश यादव, डॉ. स्मिता गौतम एवं डॉ. राजकरण पटेल शामिल रहे। आयोजन की सफल रूपरेखा विभाग प्रभारी डॉ. पूजा गुप्ता के नेतृत्व में तैयार की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो राजकुमार सहित प्राध्यापक वर्ग से प्रो मुरलीधर राम एवं डॉ. रवि प्रकाश की उपस्थिति रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



