प्रवर्तन दल की टीम ने कई वाहनों के काटे चालान

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

कागजात सही न पाए जाने पर प्रवर्तन दल की टीम ने कई वाहनों के काटे चालान मेजा। शासन के विशेष अभियान के तहत मंगलवार की देर रात तक प्रवर्तन दल की टीम ने

प्रवर्तन दल की टीम ने कई वाहनों के काटे चालान

शासन के विशेष अभियान के तहत मंगलवार की देर रात तक प्रवर्तन दल की टीम ने मेजारोड बाजार के चौराहे पर वाहनों की चेंकिग की, जिसमें कागजात सही न पाए जाने पर दो ट्रकों का चालन काटा गया, जबकि एक ऑटो चालक शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर फर्राटा भर रहा था, उसका चालन भी काट दिया गया। रात दस बजे से लेकर दो बजे तक हुई इस कार्रवाई से सड़कों पर मनमानी ढंग से चलने वाले वाहन चालक सतर्क हो गए, जानकारी पाते ही वह अपना रास्ता बदल कर दूसरे रास्ते से गन्तव्य स्थान को निकल लिए।मेजा के भटौती, कोहड़ार सहित विभिन्न पठारी इलाके में व्यापक पैमाने पर क्रसर प्लांट स्थापित हैं, जहां भारी अनियमितता है, विभागीय अधिकारी जब भी चेंकिग को आते हैं, दिखावें के तौर पर कुछ कार्रवाई कर लौट जाते हैं।

नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर इस विशेष अभियान में वह तथा चौकी प्रभारी मेजारोड हरिओम सिंह भी शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।