ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारसपाइयों ने निकाली विजय संकल्प साइकिल यात्रा

सपाइयों ने निकाली विजय संकल्प साइकिल यात्रा

निकाय चुनाव के लिये सभी दलों ने पूरी तरह से कमर कस लिया है। बैठकों, रणनीतियों, जनसम्पर्कों का दौर जारी है। इसी क्रम में सपा द्वारा इलाहाबाद से विजय संकल्प साइकिल यात्रा निकाली गई। इसका फूलपुर में...

सपाइयों ने निकाली विजय संकल्प साइकिल यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारMon, 16 Oct 2017 11:37 PM
ऐप पर पढ़ें

निकाय चुनाव के लिये सभी दलों ने पूरी तरह से कमर कस लिया है। बैठकों, रणनीतियों, जनसम्पर्कों का दौर जारी है। इसी क्रम में सपा द्वारा इलाहाबाद से विजय संकल्प साइकिल यात्रा निकाली गई। इसका फूलपुर में स्वागत किया गया।

निकाय चुनाव की गम्भीरता पूर्वक को देखते हुए सभी राजनैतिक दलों ने अपनी गतिविधिया बढ़ा ली है। इसी क्रम में सपा के फ़्रंटल संगठन मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के साठ कार्यकर्ताओं ने रविवार की सुबह विजय संकल्प साइकिल यात्रा निकाली। इसका नेतृत्व यथांश केसरवानी व देव बोस ने किया। हरी झंडी दिखाने का काम एमएलसी सुनील सिंह और रामवृक्ष सिंह यादव ने किया। यह यात्रा देर रात फूलपुर नगर पंचायत पहुंची। जगह जगह पर इसका स्वागत किया गया। सरैया तिराहे पर अखिलेश यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया। फूलपुर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मन्सूर आलम के नेतृत्व में स्वागत किया गया। मौके पर अरशद उल्ला, सुधीर यादव, कुमार मंगल, सोनू पाण्डेय, प्रशांत यादव, नरेंद्र, धीरेन्द्र, राजेश, कमल, अमित यादव, कुलदीप आदि मौजूद रहे।

सिकंदरा में स्वागत

सिकन्दरा। फूलपुर से होते हुए सोमवार को साईकिल यात्रा सिकंदरा पहुंची। यहां सोरांव के पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना के अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने साईकिल चलाने वाले सपाइयों का मला पहना कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में गीता पासी, बुध्धू भाई, अबरार अहमद, इलाही बक्श, गुफरान अहमद, पुरुषोत्तम पान्डे, अलताब, इरफान मलिक, राहुल पासी, मनोज पासी, रामवृक्ष यादव, राहुल पासी, अखिलेश पासी आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें