सोरांव तहसील समेत कई न्याय पंचायतों में की गई सफाई
Gangapar News - सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश पर शनिवार को सोरांव
जिलाधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश पर शनिवार को सोरांव में दो दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं सचिव ने सफाई कर्मियों के साथ मिलकर सफाई कराया। सोरांव तहसील, ब्लाक, पंचायत भवन एवं मोहल्ले में सफाई के साथ नाली की सफाई करते हुए दवा का छिड़काव किया गया। सोरांव ब्लॉक के शहावपुर, शिवगढ़ बाजार, सेवइत बाजार, जैतवारडीह, माधोपुर सधनगंज, थरवई आदि न्याय पंचायत स्तर पर बड़ी संख्या में उपस्थित सफाई कर्मियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई किया। एडीओ पंचायत सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि गर्मी के मौसम में गंदगी से बीमारी फैलने की आशंका बढ़ जाती है।
जिसको ध्यानगत रखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सोरांव ब्लॉक क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सफाई कराई गई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से कचरा बाक्स का प्रयोग करने की अपील किया। दो दिवसीय सफाई अभियान में शनिवार को सोराव तहसील एवं बाजार में बड़े पैमाने पर सफाई कराई गई। सफाई अभियान में जेसीबी एवं ट्रैक्टर का प्रयोग किया गया। इस दौरान सोरांव प्रधान शाहिद अली, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश चौरसिया, सचिव राजीव मौर्य समेत बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों ने सहयोग किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


