जरूरतमंदों संग साझा की होली की खुशियां

Mar 03, 2026 04:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - भारतगंज। रंगों के पर्व होली से पहले कस्बा भारतगंज में सामाजिक समरसता और मानवता की

जरूरतमंदों संग साझा की होली की खुशियां

भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रंगों के पर्व होली से पहले कस्बा भारतगंज में सामाजिक समरसता और मानवता की मिसाल देखने को मिली। तेलहा टोला के सभासद शुभम् केशरी उर्फ डंकू ने सोमवार और मंगलवार को लगातार दो दिनों तक समाज के वंचित और जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर होली की खुशियां साझा कीं। सभासद ने अंबेडकर नगर, मुसहर बस्ती समेत कई मुस्लिम बस्तियों मे शुभचिंतकों को गले लगाया, उन्हें होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और मिठाइयों के पैकेट वितरित किए। उनके इस आत्मीय व्यवहार से बच्चों और बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।