राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में परीक्षाएं शुरू
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में फार्मेसी व इंजिनियरिंग की परीक्षाएं शुरू मेजा। प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित फार्मेसी डिप्लोमा कोर्स, व इंजिनिय

प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित फार्मेसी डिप्लोमा कोर्स व इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स की परीक्षाएं मेजा खास स्थित राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसे देखते हुए नायब तहसीलदार ने परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। लगभग एक घंटे तक परीक्षा भवन का गहन निरीक्षण कर आरबीएस महाविद्यालय पहुंच गए जनगणना प्रशिक्षण का हाल जाना। नायब तहसीलदार ने बताया कि एडीएम के निर्देश पर वह टीम के साथ सुबह पाली में आयोजित हो रही परीक्षा देखने पहुंच गए। परीक्षा शान्तिपूर्ण वातावरण में हो रही थी। आन्तरिक सचल दल पूरी तत्परता के साथ कार्य में जुटा था।
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक मेजा शैलेन्द्र विक्रम ने बताया कि केन्द्र पर तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स व दो वर्षीय फार्मेसी कोर्स के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। चार मई से जून के मध्य परीक्षाएं संपादित होनी हैं। बुधवार को प्रथम पाली में 233 ने परीक्षा दी, 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। फार्मेसी कोर्स में 11 प्राईवेट कालेजों के परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


