लंका दहन होते ही लगे जय श्री राम के नारे
लंका दहन होते ही लगे जय श्री राम के नारे लंका दहन होते ही लगे जय श्री राम के नारे लंका दहन होते ही लगे जय श्री राम के नारे लंका दहन होते ही लगे जय...
अशोक बाटिका विध्वंश के बाद रावण और हनुमान जी के संवाद के बाद हनुमान जी द्वारा लंका जलाये जाने के दौरान पूरा रामलीला मैदान जय श्री राम के जयघोष से गूंजता रहा। शनिवार रात क्षेत्र के नहवाई बाजार में चल रहे रामलीला में लंका दहन की लीला का मंचन हुआ। हनुमान मेघनाद, सीता हनुमान व रावण हनुमान संवाद काफी मनोहारी रहा। राम के रुप में अभिषेक, लक्ष्मण के रुप में विकल्प तिवारी, सीता विकल्प शुक्ला, हनुमान विष्णु शंकर दुबे, रावण आशुतोष तिवारी, अंगद
सत्य प्रकाश द्विवेदी आदि पात्रों का अभिनय विशेष रूप से सराहनीय रहा। सीता राम संकीर्तन समिति नहवाई द्वारा संचालित रामलीला के अध्यक्ष विकास तिवारी, संचालक शैलेंद्र तिवारी, रामनारायण तिवारी, अखिलेश तिवारी कोषाध्यक्ष, जयकांत तिवारी उपाध्यक्ष, सुभाष तिवारी निदेशक, ब्रह्मानंद शुक्ला व्यास के देखरेख व संचालन में चल रहे रामलीला में भक्तों की काफी भीड़ रही।
