प्रशिक्षण के बाद युवाओं को दिया गया प्रशस्ति पत्र

Mar 12, 2026 04:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - मेजा। मेजा ऊर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत कौशल विकास पहल के तहत

प्रशिक्षण के बाद युवाओं को दिया गया प्रशस्ति पत्र

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत कौशल विकास पहल के तहत सीपेट, लखनऊ में प्रशिक्षित युवक एवं युवतियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन सेंट जोसफ स्कूल सभागार में किया गया। जिसमें 40 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मेजा ऊर्जा निगम द्वारा युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का सफल प्रयास किया गया है। मुख्य अतिथि मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी श्रीनिवास राव ने कहा, युवा शक्ति देश का भविष्य है। इस अवसर पर नरेंद्र नाथ सिन्हा, महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण, अशोक कुमार सामल महाप्रबंधक, अनुरक्षण, विवेक चन्द्र अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन, डॉ एके चौधरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।