एक दिन बाद भी मासूम का कोई सुराग नहीं, खोजने को पुलिस टीमें गठित
Gangapar News - मांडा में प्रतीक अपहरण कांड के दूसरे दिन भी पुलिस टीमें भ्रमणशील, पीड़ित के घर

स्कूल वाहन से उतरकर दादा की उंगली पकड़कर घर जाते मासूम को घर से बीस मीटर दूर से अज्ञात कार सवार बदमाश उठाकर फरार हो जाने के मामले में मां की तहरीर पर अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले के पर्दाफाश के लिए गठित टीमें भ्रमणशील हैं। दूसरे दिन भी एसीपी मेजा पीड़ित के घर पहुंच कर पुनः घटना की लोगों से जानकारी जुटाई। बीस घंटे बाद भी मासूम का सुराग न लगने पर मां का हाल बेहाल है। मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत सराय कला गांव में यह सनसनीखेज वारदात शनिवार अपराह्न साढ़े तीन बजे घटित हुई।
सराय कला गांव के छह वर्षीय प्रतीक शर्मा अपने घर से पंद्रह किमी दूर स्थित विद्यालय गुलाब पत्ती इंटर कॉलेज अकोढ़ा कला के वाहन से रोज की तरह पढ़कर अपने घर आ रहा था। दिघिया रामनगर मार्ग पर स्थित अपने घर से पचास मीटर पहले स्कूली वैन से उतरकर मासूम प्रतीक अपने दादा नागेश्वर शर्मा का हाथ पकड़ कर अपने घर की ओर चला ही था कि घर से लगभग तीस मीटर दूर अचानक दिघिया की तरफ से एक कार आयी और रुकी। उससे उतरे एक बदमाश ने दादा से आगे रास्ता पूछा ओर प्रतीक को उठाकर कार में लादकर भाग निकले। शनिवार देर रात मां आरती देवी की तहरीर पर अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मांडा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


