Gangapar News: महिला ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News: महिला ने पांच ज्ञात व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज मेजा। किसी बात को लेकर बहन से मारपीट व उसके घर से सामान निकालकर फेंकने वाले पांच नामजद व अन्य अ

Gangapar News: किसी बात को लेकर बहन से मारपीट व उसके घर से सामान निकालकर फेकने वाले पांच नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टेसहिया का पुरा गांव की कमला देवी पत्नी स्व श्यामलाल सोनकर ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि 24 जून 2026 को दोपहर एक बजे के लगभग वह अपने घर पर अकेली थी, उसी समय काली चरण सोनकर, उनकी पत्नी सीमा सोनकर, उनका लड़का अभिषेक सोनकर सहित कई लोग पहुंच उसके घर में रहा सामान बाहर फेकने लगे। जब उसने इस बात का विरोध किया तो सभी गाली-गलौज देते हुए मारने पीटने लगे।


