Gangapar News: धनुष यज्ञ का हुआ मंचन, अभिनय देख दर्शक मंत्रमुग्ध
Gangapar News: सिरसा कस्बे में रामलीला के तीसरे दिन धनुष यज्ञ का मंचन किया गया, जिसे देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। प्रसंग में श्रीराम ने राजा जनक की प्रतिज्ञा पूरी करते हुए भगवान शिव के विशाल धनुष पिनाक को तोड़ दिया। धनुष टूटने की आवाज सुनकर क्रोधित परशुराम सभा में पहुंचे। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Gangapar News: सिरसा कस्बे में चल रही रामलीला के तीसरे दिन धनुष यज्ञ का कुशल मंचन हुआ, जिसमें भारी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने रामलीला के मंचन को सराहा। मिथिला के राजा जनक के पास भगवान शिव का दिया हुआ एक विशाल धनुष था, जिसका नाम पिनाक था। कोई भी उसे हिला भी नहीं पाता था। जनक जी ने प्रतिज्ञा की थी जो भी इस शिव धनुष को तोड़ेगा, उसी वीर के साथ वे अपनी पुत्री सीता का विवाह करेंगे। श्रीराम गुरु की आज्ञा लेकर उठते हैं और धीरे से शिव धनुष के पास जाते हैं। सभी देखते रह जाते हैं। श्रीराम एक ही हाथ से धनुष को उठा लेते हैं, प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष कड़कड़ाहट के साथ टूट जाता है।
धनुष टूटने की आवाज से तीनों लोक गूंज उठते हैं। परशुराम जी को पता चल जाता है कि किसी ने उनके गुरु शिव का धनुष तोड़ दिया है। तभी क्रोध में भरे परशुराम जी सभा में प्रवेश करते हैं। मौके पर रामलीला कमेटी के संरक्षक नगर पंचायत सिरसा के विपिन कुमार उर्फ लखन केसरी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गौरी शंकर केसरी, भाजपा नेता सुशील कुमार केसरी कल्लू, अमित सेठ, बृजेश दुबे, मनोज पांडे, संतोष चौधरी, सिन्टू सेठ, पीयूष केसरी आदि रहे।

