Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsSIR Process in Final Stages Key Meeting Held with Local Leaders
लोकतंत्र के लिए एसआईआर जरूरी : राजमणि

लोकतंत्र के लिए एसआईआर जरूरी : राजमणि

संक्षेप:

Gangapar News - कोरांव में एसआईआर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 11 दिसंबर की अंतिम तिथि से पहले एक बैठक हुई, जिसमें भाजपा विधायक राजमणि कोल और नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने भाग लिया। विधायक ने एसआईआर को लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया, जबकि नगर अध्यक्ष ने बताया कि 11603 मतदाताओं में से केवल 7446 का डिजिटाइजेशन हुआ है।

Dec 06, 2025 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। एसआईआर की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। अंतिम तिथि 11 दिसंबर में अब कुछ ही दिन शेष हैं, इसी बीच शनिवार को तहसील मुख्यालय पर एक सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजमणि कोल और नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने भी प्रतिभाग किया। बैठक में बोलते हुए भाजपा विधायक राजमणि कोल ने कहा कि एसआईआर देश और लोकतंत्र के अच्छे सेहत के लिए बहुत ही जरूरी प्रक्रिया है। इससे एक तरफ जहां देश के वास्तविक मतदाताओं की पहचान होगी, वहीं फर्जी मतदाताओं का नाम कटने से निर्वाचन प्रक्रिया में स्वयंमेव शुचिता आ जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने एसआईआर को निर्वाचन अयोग का एक साहसिक और दूरदर्शी निर्णय बताते हुए कहा कि इसमें हर देशवासी को आगे बढ़कर हरसंभव सहयोग करना चाहिए। नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने बताया कि नगर पंचायत के कुल 11603 मतदाताओं में से अब तक महज 7446 मतदाताओं का ही डिजिटाइजेशन हो सका है। 2151 मतदाता मृतक, डुप्लीकेट और स्थानांतरित हुए हैं तो 2006 मतदाताओं का अभी तक कोई पता नहीं है। उन्होंने कहा कि एक पारदर्शी मतदाता सूची किसी भी देश के बेहतर लोकतंत्र की पहली आवश्यकता होती है। बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली भारी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि देश की जनता एसआईआर के पक्ष में है। इस दौरान बैठक में उपस्थित तहसीलदार विनय बरनवाल और नायब तहसीलदार डइया राममूर्ति ने तहसील में अब तक हुए डिजिटाइजेशन की ताजी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि हमारी तहसील इस जिम्मेदारी में अब तक जनपद में पहले स्थान पर है।