Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsSignificance of Awards Highlighted at Shiv Jiyawan Inter College Ceremony
पुरस्कार पाना बड़ी बात, कीमत से आंकना गलत

पुरस्कार पाना बड़ी बात, कीमत से आंकना गलत

संक्षेप:

Gangapar News - कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। पुरस्कार की कोई कीमत नहीं होती है और उसे उसकी कीमत, मूल्य

Jan 10, 2026 07:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

पुरस्कार की कोई कीमत नहीं होती है और उसे उसकी कीमत, मूल्य से नहीं आंका जा सकता। पुरस्कार छोटा या बड़ा नहीं होता है। सम्मान उसी को प्राप्त होता है जिसके अंदर प्रतिभा और आचरण में निखार रहता है। ये बातें शिव जियावन इंटर कालेज लेड़ियारी के प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के पू्र्व प्रबंधक व संरक्षक राम कैलाश ने बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते रहे।उनका सम्मान करना स्कूल प्रबंधन का कर्तव्य है। संरक्षक ने कहा कि सम्मान छोटा या बड़ा नहीं होता है। उन्होंने उदाहरण दिया कि एक कलम की कोई कीमत नहीं होती लेकिन बिना कलम के लिखाई पढ़ाई नहीं की जा सकती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि आज कम्प्यूटर का युग है लेकिन बिना कलम के कम्प्यूटर पर भी काम कर पाना असम्भव है। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक दीपक कुमार के द्वारा स्कूल के शिक्षक मनोज कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं विद्यालय के सभी अध्यापकों एवं कर्मचारियों को भी प्रबंध समिति द्वारा पेन, डायरी से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंध समिति ने संरक्षक राम कैलाश को अध्यक्ष शिक्षक अभिभावक संघ धीरेन्द्र शुक्ल तथा उपाध्यक्ष हिन्छलाल तथा प्रधानाचार्य संतराज कनौजिया को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह नव नियुक्त प्रबंधक दीपक कुमार की पहल पर गत वर्ष से शुरु किया गया है जिसकी शिक्षक एवं अभिभावकों ने प्रसंशा की। सम्मान समारोह का समापन प्रधानाचार्य संतराज कनौजिया तथा संचालन राधाकृष्ण मिश्र व्यायाम शिक्षक ने किया।