श्रेया गुप्ता को जबलपुर में स्वर्ण पदक, खुशी

Feb 14, 2026 03:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - शंकरगढ़ की श्रेया गुप्ता ने जबलपुर में आयोजित स्वर्ण पदक अलंकरण समारोह में भूगर्भ विज्ञान एवं पर्यावरण विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता है। उनके इस सफलता पर परिजनों एवं नगरवासियों में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि ने क्षेत्र की अन्य छात्राओं को उच्च शिक्षा में प्रेरित किया है।

श्रेया गुप्ता को जबलपुर में स्वर्ण पदक, खुशी

शंकरगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत शंकरगढ़ के मोदीनगर पटहट रोड निवासी श्रेया गुप्ता ने जबलपुर में आयोजित स्वर्ण पदक अलंकरण समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों एवं नगरवासियों में हर्ष व्याप्त है। श्रेया गुप्ता को गवर्नमेंट मॉडल साइंस कॉलेज जबलपुर में शुक्रवार को आयोजित स्वर्ण पदक अलंकरण समारोह में बीएससी तृतीय वर्ष में भूगर्भ विज्ञान एवं पर्यावरण विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर शंकरगढ़ की श्रेया गुप्ता को स्वर्ण‌ पदक मिला है। श्रेया की इस सफलता पर उनके पिता विवेक गुप्ता, माता वंदना गुप्ता ,चाचा सोनम गुप्ता सहित समस्त परिवारजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

श्रेया की उपलब्धि पूरे शंकरगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता से क्षेत्र की अन्य छात्राओं को भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।