अध्यक्ष श्रीकांत और मंत्री पद पर मनोज हुए निर्वाचित

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - बार एसोसिएशन मेजा अध्यक्ष पद पर श्रीकांत तिवारी, मंत्री पद पर मनोज कुमार शुक्ल हुए निर्वाचित मेजा। बार एसोसिएशन मेजा के अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता श्री

अध्यक्ष श्रीकांत और मंत्री पद पर मनोज हुए निर्वाचित

बार एसोसिएशन मेजा के अध्यक्ष पद पर श्रीकांत तिवारी व मंत्री पद पर मनोज कुमार शुक्ल विजई रहे। अध्यक्ष पर विजई रहे श्रीकांत तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेन्द्र तिवारी को शिकस्त दी। श्री कान्त तिवारी को 424 मत मिले, जबकि नरेन्द्र तिवारी को 277 मत, अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशी अनिल कुमार यादव को 249, हरिशंकर मिश्र को 235 मत प्राप्त हुआ। इसी तरह मंत्री पद के प्रत्याशी रहे मनोज कुमार शुक्ल को 602 व संजय कुमार मिश्र को 568 मत मिले। कुल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 10 अप्रैल को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ।

जिसमें कुल 1182 मत पड़े। मतदान के कुछ देर मतगणना का कार्य शुरू हुआ, लगभग पांच सौ मत गिने जा चुके थे कि इसी बीच अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी ने मतगणना पर संदेह जताते हुए दोबारा मतगणना करने की बात कही। निर्वाचन अधिकारी आनंद पांडेय के निर्देश पर मतगणना कार्य में लगे सहायक निवार्चन अधिकारी हीरालाल मधुप, मतगणना सचिव राकेश यादव, पूर्व मंत्री अतुल वैभव द्विवेदी, पंकज तिवारी, पर्यवेक्षक आसुतोष उर्फ राजू पांडेय की देखेरख में मतगणना हुई, जो देर रात तक चली। परिणाम घोषित हुआ तो नव निर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री के समर्थक जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय, कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह पुलिस बल व पीएसी के साथ चुनाव सपन्न होने तक तहसील कार्यालय पर बैठे रहे। चुनाव अधिकारी आनंद पांडेय, पूर्व अध्यक्ष दुर्गेश तिवारी ने बताया कि अध्यक्ष व मंत्री पद को छोड़कर अन्य पदों के लिए पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इनमें उपाध्यक्ष पद पर गोविन्द प्रसाद मिश्र, उपमंत्री पद पर लालबहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार जैन, पुस्तकालयाध्यक्ष धर्मपाल दोहरे आय व्यय निरीक्षक कमल नारायण पांडेय, सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ पद पर गड्डूराम, प्रभज्जंन कुमार दोहरे, राम कृष्ण, सुरेन्द्र कुमार, विजयेन्द्र कुमार, सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ पद पर अनुपम कुमार मिश्र, दीपक कुमार शुक्ल, शैलेन्द्र यादव, सुशील कुमार, विनोद कुमार मिश्र चुने गए।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।