Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsShopkeeper Seriously Injured in Collision with Dumper on Banda Highway
डंपर के टक्कर से बाइक सवार घायल, गंभीर

डंपर के टक्कर से बाइक सवार घायल, गंभीर

संक्षेप:

Gangapar News - बारा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज -बांदा हाईवे पर बारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पांडर के

Feb 11, 2026 03:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

प्रयागराज -बांदा हाईवे पर बारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पांडर के पास एक बाइक सवार दुकानदार को डंपर ने टक्कर मार दी। दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर बारा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पुलिस ने जसरा सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने के कारण प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। घटना बुधवार दोपहर की है। 38 वर्षीय सत्यम कुशवाहा उर्फ सोनू निवासी सरसेंड़ी बाघला बांध पर चाय समोसे की दुकान चलाता है। वह निजी काम से जसरा बाजार गया था। वहां से वापस अपनी दुकान पर लौट रहा था।पांडर के पास डंपर ने की टक्कर मार दी।वह

गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सीएचसी जसरा भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण प्रयागराज रेफर कर दिया गया।टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;