ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारशोहदे और उसके पिता ने पीटकर तोड़ा हाथ

शोहदे और उसके पिता ने पीटकर तोड़ा हाथ

उतरांव थाना क्षेत्र के सरायइस्माइल गांव में छेड़खानी का मुकदमे में सुलह न होने पर शोहदे और उसके पिता ने पीटकर किशोरी के पिता को घायल कर दिया। पिटाई...

शोहदे और उसके पिता ने पीटकर तोड़ा हाथ
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गंगापारTue, 27 Apr 2021 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

जगतपुर। हिन्दुस्तान संवाद

उतरांव थाना क्षेत्र के सरायइस्माइल गांव में छेड़खानी का मुकदमे में सुलह न होने पर शोहदे और उसके पिता ने पीटकर किशोरी के पिता को घायल कर दिया। पिटाई से पीड़ित पिता का हाथ टूट गया। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सदरेपुर गांव निवासी एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी करने के मामले में 28 जनवरी 2021 को गांव के संदीप कुमार पुत्र लल्लन के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप है कि अब तक पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे मनबढ़ संदीप और उसके पिता ने किशोरी के पिता को मुकदमें में सुलह के लिए दबाव डाला जा रहा था। सुलह न होने पर 23 अप्रैल 2021 को शोहदे और उसके पिता की ओर से पीड़ित पिता को पुन: पिटाई कर दी गई। पिटाई से पीड़ित पिता का हाथ भी टूट गया है। मामले में पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ पुन: केस दर्ज किया है। वहीं पीड़ित पिता ने बताया कि आरोपित लोग उसके जान के दुश्मन बन गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें