ऑनलाइन दवा वितरण के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद, मरीज परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में बुधवार को शंकरगढ़ क्षेत्र के

ऑनलाइन दवा वितरण के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद, मरीज परेशान

ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में बुधवार को शंकरगढ़ क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर पूर्णतः बंद रहे।शंकरगढ़ मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले दवा व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन कर ऑनलाइन दवा वितरण व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग की। मेडिकल स्टोर बंद रहने से दिनभर मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। व्यापारियों का आरोप था कि ऑनलाइन माध्यम से बिना उचित जांच-पड़ताल के दवाइयों की बिक्री की जा रही है, जिससे नकली एवं अवैध दवाओं के बाजार में पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। उनका कहना था कि कई विदेशी कंपनियां लोगों को गुमराह कर ऑनलाइन दवा कारोबार को बढ़ावा दे रही हैं, जिससे स्थानीय दवा व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा उत्पन्न हो रहा है।

मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में देशव्यापी बंद का आह्वान किया गया था, जिसके समर्थन में शंकरगढ़ क्षेत्र के समस्त मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और विरोध जताया। बैठक एवं विरोध प्रदर्शन में विजय बाबू, रोहित केसरवानी, अजय केसरवानी, अंबुज राय,शिवानंद सिंह,बंटी केसरवानी, निखिल केसरवानी, राजीव, विनोद, अतुल, रचित केसरवानी, हरिश्चंद्र, संतोष आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।