शंकरगढ़ में विधायक का व्यापारियों ने किया स्वागत
Gangapar News - शंकरगढ़ के विधायक बारा ने क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा में उठाने पर व्यापारियों और नागरिकों द्वारा स्वागत किया। विधायक ने पीपा पुल की जगह स्थायी पुल, बालिका महाविद्यालय, पानी, सड़क, परिवहन और बाजार व्यवस्था की मांग की। व्यापारियों ने शौचालय और बस डिपो की स्थापना की भी मांग की।
शंकरगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। विधायक बारा द्वारा क्षेत्र की जनसमस्याओं को सदन में प्रमुखता से उठाए जाने पर शनिवार को शंकरगढ़ के व्यापारियों एवं नागरिकों ने नगर के राम भवन चौराहा पर स्वागत किया है। विधानसभा सत्र के दौरान विधायक बारा डॉ. वाचस्पति ने कौशांबी से शंकरगढ़ को जोड़ने वाले पीपा पुल की जगह स्थायी पुल निर्माण की मांग करते हुए इसे क्षेत्र की प्राथमिक आवश्यकता बताया। इसके अतिरिक्त विधायक ने क्षेत्र में बालिका महाविद्यालय की स्थापना, पानी, सड़क, परिवहन एवं बाजार व्यवस्था का भी मुद्दा उठाया हैं। विधायक बारा से व्यापारियों ने नगर पंचायत शंकरगढ़ में बस डिपो एवं गल्ला मंडी वा शिवराजपुर में सार्वजनिक शौचालय की स्थापना की मांग की।
विधायक ने आश्वस्त किया कि इन विषयों को भी विधानसभा में उठाकर निराकरण का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद केसरवानी, पंकज गुप्ता, धीरज सोनी, डॉ. विनोद त्रिपाठी, सुजीत केसरवानी, आबिद अली, संदीप केसरवानी उर्फ बबलू, विन्नू केसरवानी, बंटी केसरवानी, नितेश केसरवानी, मुकेश केसरवानी, रामजतन बंसल, श्याम बिहारी सिंह, प्रकाश सिंह, गुड्डू पटेल, मीडिया प्रभारी श्यामू सहित सैकड़ों व्यापारी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


