करछना में आंधी से चरमराई बिजली व्यवस्था
Gangapar News - •आंधी में उड़े टीन शेड, जगह जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित कौंधियारा/करछना,हिसँ। मंगलवार देर शाम अचानक बदले मौसम ने जहां भीषण गर्मी से राहत दिलाई

मंगलवार देर शाम अचानक बदले मौसम ने जहां भीषण गर्मी से राहत दिलाई, वहीं तेज आंधी और बारिश ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दीं। क्षेत्र में करीब आधे घंटे तक चली तेज हवाओं के साथ बारिश से कई गांवों में जनजीवन प्रभावित रहा। दिन में हल्की बूंदाबांदी के बाद शाम को आई तेज आंधी से फत्तेपुर,अकोढ़ा, हिंदूपुर, चनैनी, रामपुर, मुंगारी, बसरिया, बरदहा, भड़ेवरा, कौवा, भीरपुर, बसही और आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। आंधी के चलते कई स्थानों पर टीन शेड उड़ गए, पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर पड़ीं, जिससे आवागमन में दिक्कत हुई। बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई।
शादी-विवाह वाले घरों में भी तैयारियों पर असर पड़ा, जबकि ईंट भट्ठा संचालकों और ईंट पथाई करने वाले मजदूरों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उधर, गेहूं की मड़ाई के बाद खेतों में पड़ा भूसा भीग जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि किसानों का कहना है कि यह बारिश सब्जियों और हरे चारे के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसके बाद बढ़ने वाली उमस से बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


