तेज हवाओं के साथ सुबह हुई बूंदाबांदी, दिनभर बादलों की लुकाछिपी
Gangapar News - गौहनिया,हिन्दुस्तान संवाद। मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ा हुआ है। एक सप्ताह से तेज हवा,
मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ा हुआ है। एक सप्ताह से तेज हवा, आंधी और बूंदाबांदी और बादलों की गड़गड़ाहट ने किसानों सहित आमजन की परेशानी बढ़ा दी है।
मौसम में अचानक बदलाव
गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक हुई बूंदाबांदी से किसान खुले में रखी उपज को सुरक्षित करने दौड़ पड़े। यमुनापार इलाके में सुबह तेज हवाओं के साथ मौसम ने ली करवट ली, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई। लगातार बदलते मौसम के कारण गांवों में आयोजित हो रहे शादी विवाह के समारोह को नुकसान का खतरा बना हुआ है। यही नहीं बूंदाबांदी और आंधी के कारण सड़क पर चलने वाले राहगीरों, मोटरसाइकिल चालकों और छोटे वाहन चालकों को बड़ी कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है। अचानक बूंदाबांदी और तेज हवा के कारण लोगों का सफर जोखिम भरा हो रहा है। वहीं इन दिनों जारी शादी-विवाह समारोहों में आने-जाने वाले लोगों के लिए भी मौसम बड़ी चुनौती बन गया है।
मौसम विभाग की जानकारी
मौसम विभाग से जुड़े जानकारों की मानें तो इस समय पूर्वी हिस्से से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। साथ ही एक सिस्टम बना हुआ है। जिससे आंधी-बारिश का क्रम शुरू हुआ है। बुधवार को दिन में सामान्य रहने के बाद गुरुवार को मौसम ने सुबह फिर करवट बदला और बूंदाबांदी और तेज हवाओं का क्रम शुरू हो गया और पूरे दिन बादलों के लुकाछिपी का खेल चलता रहा।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


