करछना में डंपरों की वजह से लगा जाम, घंटों बाद खुला रास्ता

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

कौंधियारा/करछना, हिसं करछना-कोहडार मार्ग पर दिनदहाड़े गुजर रहे डंपरों के कारण बुधवार दोपहर भीषण जाम की स्थिति बन गई, जिससे आम लोगों को भारी परेशानि

करछना में डंपरों की वजह से लगा जाम, घंटों बाद खुला रास्ता

करछना-कोहड़ार मार्ग पर गुजर रहे डंपरों के कारण बुधवार दोपहर भीषण जाम की स्थिति बन गई, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज धूप में फंसे राहगीर घंटों तक सड़क पर जाम में जूझते रहे। करछना बाजार और आसपास के इलाकों में अचानक यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सड़क पर डंपरों की आवाजाही बढ़ने से बाइक, कार, ट्रक और साइकिल सवारों की लंबी कतार लग गई। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और दैनिक यात्रियों को हुई, जिन्हें धूप में खड़े रहना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने हालात संभालने का प्रयास किया। करीब आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों ने घंटों मशक्कत कर जाम को धीरे-धीरे खुलवाया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भरहा गांव के पास ट्रकों को रोकने की व्यवस्था होने के बावजूद डंपरों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। इसके चलते आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।