आंधी से चरमराई बिजली व्यवस्था, उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - नवाबगंज। क्षेत्र में आई आंधी के बाद विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कई स्थानों

आंधी से चरमराई बिजली व्यवस्था, उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल

क्षेत्र में आई आंधी के बाद विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कई स्थानों पर बिजली के पोल और तार टूट जाने से गांवों की आपूर्ति घंटों बाधित रही। बिजली गुल होने से लोगों को भीषण उमस और गर्मी के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण अधिकांश घरों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। हालात ऐसे रहे कि ग्रामीणों को पूरी रात घरों के बाहर आंगन और छतों पर बैठकर गुजारनी पड़ी। उमस भरी गर्मी में छोटे बच्चों और बुजुर्गों का सबसे ज्यादा बुरा हाल रहा। रातभर बिजली न आने से लोग मच्छरों और गर्मी से बेहाल दिखाई दिए।

ग्रामीणों का कहना है कि आंधी के दौरान कई जगह बिजली के तार टूटकर गिर गए और पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे आपूर्ति बहाल करने में दिक्कतें आ रही हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद कई स्थानों पर विद्युत कर्मी देर से पहुंचे। उधर, बिजली विभाग के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द आपूर्ति सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।