आंधी में हाईटेंशन लाइन पर गिरा पेड़, कई गांव की बिजली गुल
घूरपुर/बसहरा, हिसं। बुधवार की शाम तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश के बीच लालापुर
बुधवार की शाम तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश के बीच लालापुर इलाके में कोहराम मचाकर रख दिया। तूफान की चपेट में आकर कई पेड़ धराशाई हो गए तो वहीं लालापुर से घूरपुर की ओर जाने वाले मार्ग स्थित एक इंटर कॉलेज मुख्य गेट के सामने सड़क पर महुए का पेड़ जड़ से उखड़कर धराशाई हो गया। गनीमत रही कि कॉलेज के गेट पर नहीं गिरा नहीं तो भरी नुकसान हो जाता, लेकिन पेड़ वहां से गुजरे हाईटेंशन तार के ऊपर गिर गया जिससे तार के साथ कई पोल गिर गए और आधा दर्जन से ज्यादा गांवों की बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो गई।
जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताते चले कि बुधवार की शाम अचानक तेज हवा के साथ आए तूफान से लालापुर के साथ बारा विद्युत उपकेंद्र के लगभग पचासों गांवों में बिजली बाधित हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


