आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में चार दिन से बिजली गुल
मांडा। चार दिन पूर्व आयी तेज आंधी और बरसात से हाटा विद्युत उपकेंद्र से संबंधित तमाम गांवों के तार व विद्युत पोल टूट गये थे । अभी तक पिछले चार दिनों

चार दिन पूर्व आयी तेज आंधी और बरसात से हाटा विद्युत उपकेंद्र से संबंधित तमाम गांवों के तार व विद्युत पोल टूट गये थे। अभी तक पिछले चार दिनों से तमाम गांवों की बिजली तार व पोल के अभाव में बहाल नहीं हो पायी है। मांडा क्षेत्र के दक्षिणी पहाड़ी भूभाग में बसे हाटा विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के ज्यादातर गांवों में बांस के लकड़ी पर जर्जर विद्युत तारों से बिजली की आपूर्ति की जाती है।
बिजली व्यवस्था का ध्वस्त होना
चार दिन पहले आयी तेज आंधी और बरसात के चलते हाटा क्षेत्र के प्रायः सभी गांवों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। हाटा क्षेत्र के सोनबरसा, पियरी, धरी , परोहनी सहित आधा दर्जन ग्राम पंचायतों के दर्जनों गांवों की बिजली अभी तक बहाल नहीं हो पायी है। इस संबंध में हाटा विद्युत उपकेंद्र के जेई साधू राम ने जानकारी दी कि विद्युत तार और पोल के अभाव में सोनबरसा, धरी ,पियरी और परोहनी ग्राम पंचायत की बिजली अभी बहाल नहीं हो पायी है। शीघ्र ही इन गांवों की बाधित बिजली बहाल करा दी जायेगी।
ग्रामीणों की परेशानी
भीषण उमस भरी गर्मी में पिछले चार दिनों से पहाड़ी क्षेत्र में बसे प्रभावित गांवों के ग्रामीणों को बिना बिजली काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली के अभाव में सबमर्सिबल न चल पाने से पालतू पशुओं और मवेशियों के समक्ष भी चारे पानी का संकट है।
अन्य गांवों की स्थिति
हाटा उपकेंद्र के अलावा मांडा रोड विद्युत उपकेंद्र से संबंधित हंडिया ग्राम पंचायत के दलित व सोनकर बस्ती की बिजली भी आंधी आने के तीसरे दिन रविवार को मांडा रोड उपकेंद्र के विद्युत कर्मियों ने बहाल कर दी।


