तेज आंधी में घायल अधेड़ की गई जान
Gangapar News - तेज आंधी में 38 वर्षीय शिव कुमार दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अपने घर के पास खड़े थे, तभी एक पेड़ उनके ऊपर गिर गया। इलाज के लिए लखनऊ ले जाने पर उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को छतनाग घाट पर किया गया।

सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार को आई तेज आंधी में थरवई थाना क्षेत्र के सिंगरामऊ गांव निवासी शिव कुमार दुबे उर्फ पिंटू 38 वर्ष पुत्र देव मणि दुबे उर्फ टोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज के दौरान सोमवार की रात मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को छतनाग घाट पर किया गया।शिव कुमार दुबे तेज आंधी के दौरान अपने घर के पास खड़े थे। तेज हवा से पेड़ उखड़ कर उनके ऊपर आ गया जिसके नीचे वह दब गए। गंभीर रूप से घायल हो जाने पर स्वजन उन्हे लेकर शहर स्थित अस्पताल ले गए। जहां हालत खराब होने पर उन्हें लखनऊ इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह मुंबई में पेट्रोल पंप पर काम करते थे। रिश्ते में वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन होने पर उसमे शामिल होने के लिए आए थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


