जर्जर बिजली के तारों व उपकरणों से हो रही आपूर्ति

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

जर्जर बिजली तारों व उपकरणों से हो रही बिजली की सप्लाईमेजा। बुधवार की शाम छ बजे के लगभग आए तेज तूफान के बाद बिजली गुल हो गई, जो रात के साढ़े बारह बजे क

जर्जर बिजली के तारों व उपकरणों से हो रही आपूर्ति

बुधवार की शाम छह बजे के लगभग आए तूफान के बाद बिजली गुल हो गई, जो रात के साढ़े बारह बजे के लगभग बहाल हुई। उमस भरी इस भीषण गर्मी में लोगों को काफी दिक्कतें हुई। बिजौरा गांव के देवी प्रसाद मिश्र, तरवाई गांव के रजनीश पांडेय सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजौरा उपकेन्द्र से संबधित गांवों को पहुंचने वाली बिजली जर्जर तारों से हो रही है, जिससे तेज हवा चलने पर जगह-जगह बिजली फाल्ट हो जाया करता है। इस फाल्ट को पकड़ने में कर्मचारियों को कई घंटे का समय लग जाया करता है। उधर बिजली कर्मियों की मानें तो गर्मी में बिजली की खपत अधिक होने से व भीषण गर्मी के चलते फाल्ट हो रहा है।

उधर बरी उपकेन्द्र से संबधित गांवों को होने वाली बिजली सप्लाई में बाधा बनी रही। बुधवार की शाम से गई बिजली देर रात तक पहुंच सकी। विद्युत उपकेन्द्र औता, शुक्लपुर, शिवपुरा, नेवढ़िया उपकेन्द्र की बिजली व्यवस्था ठीक नहीं चल रही है, इन उपकेन्द्रों से बिजली का उपभोग करने वाले उपभोक्ता अक्सर बिजली भरपूर न मिलने से परेशान रहते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar Newsजर्जर बिजली के तारों व उपकरणों से हो रही आपूर्ति