दर्जनों विद्युत पोल टूटे, पेड़ गिरे, कई लोगों के टीन शेड उड़े

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

नारीबारी। बीती देर रात आंधी तूफान एवं बारिश के बीच नारीबारी सहित क्षेत्र मे भारी

दर्जनों विद्युत पोल टूटे, पेड़ गिरे, कई लोगों के टीन शेड उड़े

बीती देर रात आंधी तूफान एवं बारिश के बीच नारीबारी सहित क्षेत्र मे भारी क्षति हुई, किसी का टीनशेड उड़ा, कहीं पेड़ गिरा, कई प्रतिष्ठानों, मुमटी, वाहनों को क्षति पहुंची। दर्जनों विद्युत पोल, केबल, बोर्ड गिर गए। विद्युत उपकेन्द्र गौरा द्वारा संचालित ग्यारह हजार विद्युत लाइन के तार व पोल टूट गए। जरखोरी फीडर के 20 पोल तार और नारीबारी फीडर के दर्जन भर विद्युत तार पोल टूट जाने से विद्युत सप्लाई बाधित हो गयी। तूफान से नारीबारी स्थित सावित्री हॉस्पिटल का टीन शेड गिर जाने से नीचे खड़ी कार, बाइक और जनरेटर क्षतिग्रस्त हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।