आंधी-पानी में पेड़ गिरने से भैंस की मौत, कई मकान क्षतिग्रस्त

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

कौंधियारा/करछना, हिसं। गुरुवार देर रात आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने करछना व कौंधियारा क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। कई गांवों में पेड़ गिरने से

आंधी-पानी में पेड़ गिरने से भैंस की मौत, कई मकान क्षतिग्रस्त

गुरुवार देर रात आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने करछना व कौंधियारा क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। कई गांवों में पेड़ गिरने से कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए, बिजली आपूर्ति बाधित रही तथा पशुहानि की घटनाएं भी सामने आईं।

तबाही का असर

ग्राम सभा अकोढ़ा के मजरा सिटकहियां निवासी आशीष पाण्डेय के घर के सामने विशाल पेड़ गिरने से कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान से जुड़ी गौशाला भी चपेट में आ गई, जहां रखा दाना-भूसा और पशुओं को नुकसान पहुंचा। वहीं नौगवां निवासी कमलाकांत यादव पुत्र रामलाल की जवान भैंस की पेड़ की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। कौंधियारा के निरौधा गांव में प्रदीप कुमार कुशवाहा पुत्र बाबालाल कुशवाहा के कच्चे मकान पर आम का पेड़ गिर पड़ा, जिससे मकान को भारी नुकसान पहुंचा। देवरा पटपर स्थित शिव मंदिर परिसर का विशाल बरगद का वृक्ष भी धराशायी हो गया, हालांकि जनहानि नहीं हुई।

विद्युत आपूर्ति पर प्रभाव

बारी बजहिया गांव के मजरा कालू का पुरवा में आम का पेड़ गिरने से 63 केवीए ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया तथा तीन विद्युत पोल टूट गए। पिपरहटा में भी तार, पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति ठप रही। भड़ेवरा के समीप करछना-कोहड़ार मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित रहा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तूफान ने किस क्षेत्र में तबाही मचाई?
तूफान ने करछना और कौंधियारा क्षेत्र में तबाही मचाई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।