तेज आंधी के साथ हुई बारिश, गेहूं की फसल पर गहराया संकट

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम वैज्ञानिकों द्वारा जताए गए अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को सुबह यमुनापार

तेज आंधी के साथ हुई बारिश, गेहूं की फसल पर गहराया संकट

मौसम वैज्ञानिकों द्वारा जताए गए अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को सुबह यमुनापार इलाके में असर देखने को मिला है। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने लगी। इससे पूरे इलाके में जहां गर्मी ने राहत दी, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भारी अव्यवस्थाएं भी पैदा कर दी।वहीं दूसरी तरफ साढ़े 11 बजे जैसे ही तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, कई इलाकों में पेड़ों की टहनियां बिजली की लाइनों पर गिरने से फाल्ट भी आ गए।जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाजार में दुकानदारों के सामान जहां-तहां बिखर गए।कृषि विशेषज्ञ कमाल अहमद के अनुसार इलाके में इस बार रबी फसलों का 90 प्रतिशत कटाई बची है।तिलहन

की फसल की कटाई शुरूआती मार्च से आरंभ जो समाप्ति पर है। गेहूं की फसल खेत में कटाई के लिए तैयार खड़ी है। इस बारिश के बाद हफ्तेभर बाद कटाई का काम चालू हो पाएगा।मौसम में आए इस अचानक बदलाव ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। किसानों का कहना है कि उनकी फसलों को नुकसान हो गया। खलिहानों में रखी कटी हुई फसल के भीग गई है। तेज आंधी के कारण आम के बौर और छोटे फलों के झड़ने से बागवानी करने वाले किसानों को भी नुकसान है।मौसम में बारिश व आंधी की संभावना को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने की बात कह रहे हैं। उन्होंने बताया कि कम वर्षा से गेहूं को ज्यादा नुकसान नहीं है। यदि वर्षा तेज हुई और साथ में ओलावृष्टि हुई तो बाली के दाने प्रभावित होंगे। साथ ही ओला पड़ने से पौधे जमीन में सो जाते हैं।मौसम को देखते हुए किसान अभी कटाई बिल्कुल न करें, क्योंकि कटाई के बाद खेत में रखा गेहूं बारिश में भीग जाता है, किसान मौसम के खुलते ही कटाई करें। अगले तीन दिन तक आंधी-बारिश का अनुमानतेज हवाओं और बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।मौसम विशेषज्ञ आकाश मिश्र का अनुमान है कि अगले तीन दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं आंधी और कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश की संभावना है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।