पुनः आंधी-बारिश के अलर्ट से बढ़ी चिंता

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

पुनः आंधी-बारिश के अलर्ट से बढ़ी चिंता भारतगंज, हिसं। भोर में आई तेज आंधी, तूफान और बारिश से अभी लोग उबर भी नहीं पाए थे कि शुक्रवार दोपहर बाद मोबाइ

पुनः आंधी-बारिश के अलर्ट से बढ़ी चिंता

भोर में आई तेज आंधी, तूफान और बारिश से अभी लोग उबर भी नहीं पाए थे कि शुक्रवार दोपहर बाद मोबाइल फोन पर पुनः आंधी-बारिश का अलर्ट बजने लगा। अलर्ट मिलते ही कस्बा भारतगंज एवं आसपास के इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ गई। सुबह आई तेज आंधी से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी और करीब 14 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। ऐसे में दोबारा खराब मौसम की चेतावनी ने लोगों को सहमा दिया। कस्बे में जगह-जगह टूटे पेड़, क्षतिग्रस्त बिजली के तार और उखड़े टिनशेड पहले से ही लोगों की परेशानी का कारण बने हुए हैं।

बिजली गुल रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। दोपहर बाद जैसे ही मोबाइल पर मौसम विभाग का अलर्ट बजा, लोग घरों और दुकानों के बाहर निकलकर आसमान की ओर टकटकी लगाए मौसम का मिजाज भांपने लगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।