गंगाघाट परानीपुर से डुहिया गांव तक सड़क की हालत दयनीय
Gangapar News - गंगाघाट परानीपुर से डुहिया गांव तक सड़क की हालत दयनीय मेजा। परानीपुर गंगाघाट से बनका डुहिया गांव के सामने तक सड़क की हालत बद से बदतर है, मार्ग के बीच एक
परानीपुर गंगाघाट से बनका डुहिया गांव के सामने तक सड़क की हालत बद से बदतर है, मार्ग के बीच एक फीट गहरे गढ्ढे हो गए हैं, सड़क पर गहरे गड्ढे होने से भार वाहनों के एक्सल टूट जा रहे हैं। बालू लदे ट्रैक्टरों की बैंरिंग आए दिन टूट रही है। बनका डुहिया परानीपुर गांव के शोभनाथ तिवारी, परानीपुर गांव के आदर्श मिश्रा ने बताया कि चार वर्ष पहले सड़क की मरम्मत का कार्य विभागीय ठेकेदार ने किया था, लेकिन निर्माण के बाद ही सड़क दो माह के भीतर उखड़ गई। दशरथपुर गांव के सुभाष चन्द्र तिवारी ने बताया कि परानीपुर गंगाघाट से बालू की निकासी का कार्य चल रहा है।

बालू ढोने वाले ट्रैक्टर जब भी बालू लाद कर चलते हैं, सड़क में गहरे गड्ढे होने की वजह से अक्सर वाहन पलट जाया करते हैं। सूत्रों की मानें तो खनन विभाग को गंगाघाट से निकलने वाली बालू से अच्छी आमदनी होती है, उक्त मार्ग की मरंमत व नवीनीकरण का अधिकार खनन विभाग को बनता है। सड़क की हालत खस्ता होने से पकरी सेवार व शंभूचक गांव स्थित इंटर कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कते होती हैं, सड़क मरम्मत के लिए कई बाद स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों से बात की, लेकिन किसी का ध्यान महत्वपूर्ण सड़क पर नहीं गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




