बारिश से सड़कों पर भरा पानी, बढ़ गई परेशानी

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

बेमौसम हुई वारिश से सड़कों में भर गया पानी, स्कूल तक आवागमन करने में हो रही परेशानी मेजा। मंगलवार की रात आठ बजे के लगभग हुई जमकर वारिश से सड़कों की सू

बारिश से सड़कों पर भरा पानी, बढ़ गई परेशानी

मंगलवार की रात आठ बजे के लगभग हुई जमकर बारिश से सड़कों की सूरत बद से बदतर हो गई। जल निकासी की व्यवस्था न होने से सडकें तालाब की शक्ल में बदल गई। जिससे लोगों को अपने गन्तव्य तक पहुंचने में घंटों का समय लग गया।

सड़क की स्थिति

मेजारोड बाजार के व्यापारी अखिलेश मिश्र ने बताया कि मेजारोड बाजार में नालियां जाम हो चुकी हैं। जिससे सड़क का पानी घर में घुस गया। इस समस्या का निदान नहीं हो सका। इसी तरह परानीपुर सोरांव मार्ग पर मिश्रपुर प्राथमिक विद्यालय के सामने बरसात को पानी भर चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि मिश्रपुर गांव के सामने जल जमाव की स्थिति न हो इसे देखते हुए लोक निमाण ने सड़क के दोनों ओर नाली के निर्माण को मजूरी दे रखी है।

नाली निर्माण की समस्या

मिश्रपुर के प्रभाकर चौबे ने बताया कि नाली का निर्माण कराने के नाम पर सड़क के दोरों ओर पक्की नाली के लिए मिट्टी खोदाई कर छेड़ दी। कर्मचारियों की संख्या कम होने पर नाली निर्माण का कार्य धीमी गति से हो रहा है, जिससे स्थिति बद से बदतर हो गई। बरसात की वजह से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मेजा खास व जवाहर नवोदय विद्यालय तक पहुंचने वाले रास्ते कीचड़युक्त पानी भर गया है। रास्ते पर पानी भर जाने से अंशकालिक शिक्षिकाओं को स्कूल तक पहुंचने में दिक्कते हुई। आवासीय विद्यालय की प्रधानाचार्या शिव नंदिनी ने बताया कि रास्ता सही न होने से छात्राओं के अभिभावक एक बार स्कूल पहुंचने के बाद दोबारा पहुंचना उचित नहीं समझते।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बारिश से सड़कों की स्थिति कैसे प्रभावित हुई?
बारिश से सड़कों की सूरत बद से बदतर हो गई। जल निकासी की व्यवस्था न होने से सड़कें तालाब की शक्ल में बदल गईं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।