Gangapar News: मांडा के कई गांवों में पूरी रात ठप रही आपूर्ति
Gangapar News: सोमवार की शाम को तेज बारिश और हवा के साथ पेड़ की डाल गिरने से कई गांवों में बिजली करीब 15 घंटे तक गायब रही। भंजनपुर विद्युत उपकेंद्र के तहत प्रभावित गांवों में रात भर अंधेरा रहा, जिससे ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जानवरों के भय और उमस भरी रात ने स्थिति और खराब कर दी।

Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली के तारों पर बरसात और तेज हवा के दौरान पेड़ की डाल गिरने से सोमवार रात से मंगलवार सुबह दस बजे तक कई गांवों की बिजलीगायब रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।सोमवार शाम हवा के साथ तेज बरसात होने के कारण भारतगंज विद्युत उपकेंद्र के भंजनपुर फीडर के तार पर जगह जगह पेड़ों की डालें टूटकर गिर गई। विद्युत तारों पर पेड़ की डालें गिरने के कारण तार टूटने से भंजनपुर फीडर के पयागपुर रमगढ़वा, भंजनपुर, कोइलारी, सकरी, राम धन का पूरा आदि आधा दर्जन गांवों के हजारों उपभोक्ताओं की बिजली सोमवार पूरी रात सहित मंगलवार सुबह दस बजे तक 15 घंटे गायब रही।
जर्जर विद्युत तारों के चलते बरसात में अक्सर भंजनपुर फीडर के गांवों की बिजली इसी तरह बाधित रहती है। पहाड़ी क्षेत्र में बसे इन गांवों में रात भर बिजली न होने से ग्रामीणों में सांप बिच्छुओं सहित जंगली जानवरों का भय बना रहता है। उमस भरी बरसात की गर्मी में लोग मच्छरों और बरसात के चलते रतजगा करने पर मजबूर रहते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


