Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsSevere Fog Disrupts Daily Life in Phoolpur Amidst Cold Weather
मौसम के पहले कोहरे से जनजीवन प्रभावित
Gangapar News - फूलपुर में ठंड की दस्तक के साथ पहली बार कोहरा छाया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। शनिवार को हल्की बारिश के बाद ठंड बढ़ गई और रविवार सुबह से कोहरा छाने लगा। विजिबिलिटी कम होने से यात्रियों को आवागमन में...
Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSun, 29 Dec 2024 04:11 PM

फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ठंड की दस्तक हो गई है। पहली बार पड़े कोहरे ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है।
फूलपुर क्षेत्र में शनिवार को हल्की फुल्की बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। रविवार को भोर से ही कोहरा छाना शुरू हुआ जो दोपहर तक छाया रहा। विजिबिलिटी कम होने की वजह से यात्रियों को आवागमन में असुविधा रही। वाहन बहुत ही धीमी गति से रेंगते नजर आए। कोहरे ने शाम तक ठंड भी बढ़ा दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।