Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsSevere Fog and Clouds on New Year s Day Halt Sunlight Increase Cold in Prayagraj
वर्ष के पहले दिन भी छाया रहा कोहरा, कांपते रहे लोग

वर्ष के पहले दिन भी छाया रहा कोहरा, कांपते रहे लोग

संक्षेप:

Gangapar News - मांडा। साल के पहले दिन भी छाये भीषण कोहरे और बादल के चलते दिन भर

Jan 01, 2026 05:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

साल के पहले दिन भी छाये भीषण कोहरे और बादल के चलते दिन भर भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दिन में ही वाहनों को लाईट जलाकर सड़कों पर बेहद धीमी गति से चलना पड़ा। बादल व कोहरे के चलते ठंड बढ़ने से परेशानी बढ़ गई है। पूरे दिन भगवान् सूर्य के दर्शन न होने से ठंडी काफी अधिक रही। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से विभिन्न बाजारों में अलाव जलवाने की मांग की है। गुरुवार को भोर से ही छाये भीषण कोहरे और बादल के चलते वीपी प्रतापपुर, प्रयागराज मिर्जापुर , मांडा बरौंधा, मांडा मेजा, मांडा लालगंज आदि मार्गों पर दिन में ही लाईट जलाकर बेहद धीमी गति में वाहन चलते दिखे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कोहरे और बादल के चलते गुरुवार को पूरे दिन भगवान सूर्य के दर्शन न होने के कारण ठंड बढ़ने से परेशानी भी बढ़ गयी है। मध्यम व निचले पायदान पर जीवन बसर करने वालों के लिए ठंडी परेशानी का कारण बन गयी है । वृद्धों, बीमारों को खास एहतियात बरतने की जरुरत तो है ही, साथ ही इंसानों से अधिक पालतू पशुओं और मवेशियों तथा गो आश्रय केंद्रों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। ठंडी बढ़ने के बावजूद अभी तक क्षेत्र के किसी भी बाजार में सरकारी अलाव की व्यवस्था नहीं हो पायी है, जिससे देर रात तक वाहनों के तलाश में क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर राहगीर ठिठुरते रहते हैं। प्रशासनिक लापरवाही देखते हुए मांडा क्षेत्र के मांडा खास सहित कुछ चौराहों पर समाजसेवियों ने सीमित मात्रा में अलाव की व्यवस्था शुरु कर दी है, जिससे राहगीर लाभान्वित हो रहे हैं।