सप्ताह भर से हो रही बारिश से किसान परेशान
Gangapar News - सप्ताह भर से रूक-रूक कर हो रही वारिश से किसान परेशान मेजा। मंगलवार की रात आठ बजे के लगभग धूल भरी तेज हवा चलने से लोगों को भारी नुकसान पहुंचा, घरों क
मंगलवार की रात आठ बजे के लगभग धूल भरी तेज हवा चलने से लोगों को भारी नुकसान पहुंचा, घरों के सामने छप्पर उड़ गए, खेतों में कटी रखी गेहूं की फसल इधर-उधर बिखर गई। रात होने की वजह से लोग तेज तूफान में अपने घरों में दुबक लिए। कुछ देर बाद बूंदाबांदी हुई तो मड़ाई कार्य में लगे थ्रेशर बंद हो गए। टेसहिया गांव के तिलकधारी ने बताया कि सप्ताह भर से मौसम बदल चुका है। जैसे ही किसान अपने खेतों में फसल की कटाई व मड़ाई के लिए पहुंच रहे आकाश में घनघोर बादल छा जाते हैं, कुछ देर बाद तेज हवा के साथ बूंदा-बादी हो जाती है।
बार-बार की बूंदाबादी से गेहूं का अनाज व भूसाा दोनों काला पड़ जा रहा है। जिससे आर्थिक नुकसान होगा। बुधवार को भी सुबह नौ बजे के लगभग अचानक बरसात हो गई। इस बरसात से कटाई मड़ाई कार्य प्रभावित हुआ। बकचून्दा गांव के किसान राजेश कुमार ने बताया कि किसान श्रमिकों को खेती की कटाई व मड़ाई के लिए दैनिक मजदूरी पर रखा है, जब श्रमिक खेत में पहुंचता है, असमय बूंदा-बांदी होने से खेत से लौट जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


