पर्ची के लिए लंबी कतार, सिलेंडर नदारद

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - पर्ची के लिए लंबी कतार, सिलेंडर नदारद— गैस संकट से जूझ रहे उपभोक्ता भारतगंज, हिन्दुस्तान। कस्बा सहित क्षेत्र में रसोई गैस संकट गहराता जा रहा है। बु

पर्ची के लिए लंबी कतार, सिलेंडर नदारद

कस्बा सहित क्षेत्र में रसोई गैस संकट गहराता जा रहा है। बुधवार को भी विन्ध्येश्वरी गैस सर्विस (इंडेन) पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन सिलेंडर न मिलने से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। तेज धूप में घंटों इंतजार के बावजूद केवल बुकिंग की पर्ची ही मिली, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। कर्मचारी मनीष सिंह ने बताया कि 26 मार्च तक की बुकिंग की पर्चियां वितरित की जा रही हैं। बुधवार को गैस सिलेंडर की गाड़ी न आने के कारण वितरण ठप रहा। बीते मंगलवार को सिलेंडर बांटे गए थे, जबकि रविवार और सोमवार को भी वितरण नहीं हुआ था।

उपभोक्ताओं की बुकिंग 20 से 22 दिन से अधिक हो चुकी है, लेकिन उन्हें अब तक सिलेंडर नहीं मिल पाया है। इसका सीधा असर लोगों की रसोई पर पड़ रहा है। घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है, वहीं छोटे व्यापारियों पर भी संकट गहरा गया है। ठेला पर चाट लगाने वाले गोपाल केशरी ने बताया कि चार अप्रैल को बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक पर्ची नहीं मिली। चिंता जताते हुए कहा कि सिलेंडर कब मिलेगा, भगवान ही जाने।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।