Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsSevere Cold and Fog Disrupt School Attendance in Rural Areas
कड़ाके की ठंड व घने कोहरे से परिषदीय विद्यालयों में कम रही बच्चों की उपस्थिति

कड़ाके की ठंड व घने कोहरे से परिषदीय विद्यालयों में कम रही बच्चों की उपस्थिति

संक्षेप:

Gangapar News - शंकरगढ़/बारा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में बुधवार रात और गुरुवार सुबह मौसम ने अचानक करवट

Dec 18, 2025 03:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

क्षेत्र में बुधवार रात और गुरुवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चादर ने पूरे इलाके को अपने आगोश में लपेट लिया। इससे जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया और इसका सीधा असर परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति पर पड़ा। गुरुवार सुबह से ही दृश्यता बेहद कम रहने के कारण बड़ी संख्या में बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच सके। स्थानीय लोगों के अनुसार ठंड और कोहरे के चलते गुरुवार को मात्र 40 से 45 प्रतिशत बच्चे ही विद्यालयों में उपस्थिति हो पाई है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में स्थिति अधिक गंभीर रही, जहां दूर-दराज से आने वाले छोटे बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यही स्थिति माध्यमिक विद्यालयों की रही। शंकरगढ़, शिवराजपुर, लोहगरा बारा, जसरा, लालापुर,कपारी सहित आस पास के गांवों के विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति कम रही। बताया गया कि अधिकांश छात्र गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। शासन द्वारा धन निर्गत करने के बावजूद स्वेटर नहीं खरीद पाए हैं।इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि गुरुवार को अत्यधिक ठंड और कोहरे के कारण बच्चों के विद्यालय पहुंचने में दिक्कत आई। कई बच्चे तय समय पर नहीं पहुंच सके और कुछ देर से विद्यालय आए, फिर भी कुल उपस्थिति सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही।मौसम की मार से जूझ रहे बच्चों की इस स्थिति को देखते हुए अभिभावकों ने भी चिंता जताई है और ठंड के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए विद्यालय समय में बदलाव अथवा अन्य राहतकारी कदम उठाने की मांग की है। फिलहाल मौसम का यही रुख बना रहा तो आने वाले दिनों में भी विद्यालयों की उपस्थिति पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।