Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsSevere Accident Youth Injured in Hit-and-Run on Jasra Bypass
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर, रेफर

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर, रेफर

संक्षेप:

Gangapar News - जसरा बाईपास पर एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर लगे ग्रिल से जा टकराया। युवक को गंभीर चोटें आईं और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरा लाया गया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए एसआरएन प्रयागराज के लिए रेफर किया।

Feb 10, 2026 03:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। जसरा बाईपास से बाइक से घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर लगे ग्रिल से जा भिड़ा। जिससे उसके सिर में गम्भीर चोट आई। उसे सीएचसी जसरा ले जाया गया जहां से एसआरएन प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। जसरा-गौहनिया बाईपास से जा रहे लालापुर थाना क्षेत्र के गोल्हैया गांव निवासी कल्लू का 27 वर्षीय बेटा दुर्गेश कुमार अपनी बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह खटंगिया गांव के सामने पहुंचा ही था कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही सड़क के किनारे लगे ग्रिल से वह जा भिड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं उसके सिर व पीठ में गम्भीर चोट लगने के कारण वह लहूलुहान हो गया। बाईपास से गुजर रहे लोगों ने आनन-फानन में 108 नंबर पर फोन करके एम्बुलेंस को बुलाया। मौके पर एम्बुलेंस पहुंच कर उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरा ले गई। जहां डाक्टर ने गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार करके उसे एसआरएन प्रयागराज भेज दिया है। वहीं सूचना पाकर उसके कुछ सम्बन्धी मौके पर पहुंच गए थे।