बाइकों की भिड़ंत में युवक घायल, गंभीर
Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - रामनगर। करछना थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी देवीशंकर यादव का 30 वर्षीय बेटा विपिन

करछना थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी देवीशंकर यादव का 30 वर्षीय बेटा विपिन कुमार हलवाई का काम करता है। बुधवार की रात विपिन कुमार रामनगर बाजार से काम कर घर लौट रहा था। रात 12 बजे के आसपास जैसे ही वह दिघिया चौकी मार्ग पर बजहा गांव के पास ईंट भट्ठे के पास पहुंचा सामने से आ रहे एक बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विपिन कुमार बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए आनन फानन में सीएचसी रामनगर ले जाया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


