रोडलाइट की टक्कर से बाइक सवार घायल
Gangapar News - रामनगर। बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार को बगल से गुजर रहे रोडलाइट ने

बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार को बगल से गुजर रहे रोडलाइट ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। जिसे घटना स्थल पर मौजूद रहे लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान घायल बाइक सवार की हालत बिगड़ती देख अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेजा थाना क्षेत्र के परानीपुर निवासी 45 वर्षीय प्रदीप कुमार उर्फ गुरु शुक्ल मंगलवार की रात करीब 9 बजे बाइक पर सवार होकर रामनगर बाजार से घर लौट रहा था। जैसे ही प्रदीप कुमार शुक्ल रामनगर परानीपुर मार्ग पर खदरहन का पूरा गांव के सामने पहुंचा बगल से गुजर रहे रोडलाइट ने जोरदार टक्कर मार दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


