अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - रामनगर। थाना मेजा क्षेत्र के चौकी रामनगर अंतर्गत एक युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप

थाना मेजा क्षेत्र के चौकी रामनगर अंतर्गत एक युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार छत्तूपुरा रामनगर निवासी रामकुमार पुत्र फूलचंद भारतीय किसी कार्य से सोनार का तारा बाजार गया था। वापस लौटते समय ऊंचडीह बाजार के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सीएचसी रामनगर पहुंचाया गया,जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


