नाला कहीं सड़क से एक फीट ऊंचा तो कहीं नीचे बना दिया
गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। गौहनिया बाजार में करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे नाला निर्माण
गौहनिया बाजार में करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे नाला निर्माण में गंभीर लापरवाही सामने आई है। ओवर ब्रिज के नीचे से से एमवी कान्वेंट स्कूल तक चल रहे नाला निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों की खुलकर अनदेखी की जा रही है। कहीं नाला सड़क की सतह से करीब एक फीट ऊपर बना दिया गया है तो कहीं सड़क से नीचे निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण एजेंसी बिना उचित मापदंडों के काम कर रही है। जगह-जगह नाले की ऊंचाई और गहराई कुछ दूरी पर बदलती नजर आ रही है। दूसरी ओर नाला निर्माण की गति काफी भी धीमी चल रही है। करीब 8 माह से नाला निर्माण का कार्य चल रहा है, लेकिन अभी तक नाला का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में अगले माह से शुरू हो रही बारिश के सीजन में स्थानीय लोगों को फिर जलजमाव की मुसीबत झेलनी पड़ेगी।
निर्माण मानक की अनदेखी
गौरतलब है कि गौहनिया बाजार में बहुप्रतीक्षित नाला निर्माण में मानक की अनदेखी की गई है। लोगों का आरोप है कि नाला काफी संकरा और बेतरतीब होने की वजह से उसमें आसानी से पानी की निकासी नहीं हो पाएगी। कई जगह नाले का लेबल भी पूरी तरह से ऊपर नीचे हो गया है।जिसके चलते बरसात के दिनों में बाजार में जलजमाव पहले जैसा ही रहेगा।
धीमी निर्माण गति
दूसरी ओर मुख्य गौहनिया चौराहे पर सीमेंट की पाइप डाल दी गई है। जिससे वहां की ऊंचाई भी नीचे हो गई है। इधर काम की गति काफी धीमी रफ्तार से चल रही है। लोगों का कहना है कि यदि यही रफ्तार रही तो नाला पूर्ण होने में कई और महीने समय लग सकता है। ऐसे में बारिश के सीजन में सड़क किनारे रहने वाले लोगों को खासी मुसीबत झेलनी पड़ेगी। वहीं दूसरी ओर नाला निर्माण को लेकर भी लोगों द्वारा सवालिया निशान खड़े हो रहे है।लोगों का कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि खर्च तो की जा रही है, लेकिन यदि निर्माण कार्य ही मानकों के अनुरूप नहीं होंगे तो इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा। प्रशासन को इस पर ध्यान देना आवश्यक है। ताकि बारिश में बाजार में जलभराव न हो।
फोटो -गौहनिया चौराहे पर निर्माणाधीन नाला।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


